फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Navratri 2022: Gupt Navratri will start from second February

नवरात्र 2022: दो फरवरी से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र, इच्छा की पूर्ति और सिद्धि के लिए साधक करेंगे उपासना

Mon, 31 Jan 2022 06:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 Jan 2022 06:18 PM IST
सार

नवरात्र के पांच रवियोग और दो सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बन रहे हैं। शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत के लिए लिए यह महामुहूर्त श्रेष्ठ फलप्रदाता माने गए हैं।

विज्ञापन
Navratri 2022: Gupt Navratri will start from second February
नवरात्रि - फोटो : social media

विस्तार

माघ मास के गुप्त नवरात्र दो फरवरी को वरयान योग में आरंभ हो रहे हैं। देवी आराधना के नौ दिवसीय पर्व काल में यंत्र, मंत्र और वैदिक तंत्र की साधना का विशेष महत्व है।

विज्ञापन


महामुहूर्त श्रेष्ठ फलप्रदाता
खास बात यह है कि नवरात्र के नौ दिनों में पांच रवियोग और दो सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग बन रहे हैं। शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत के लिए लिए यह महामुहूर्त श्रेष्ठ फलप्रदाता माने गए हैं। नवरात्र में वसंत पंचमी व नर्मदा जयंती जैसे महापर्व भी आएंगे।

विज्ञापन


वर्षभर में आते हैं चार नवरात्र
नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी के अनुसार वर्षभर में चार नवरात्र आते हैं। इनमें चैत्र व अश्विन मास की नवरात्र को प्रकट और आषाढ़ व माघ मास की नवरात्र गुप्त कही जाती है। इस बार माघी गुप्त नवरात्र का आरंभ दो फरवरी को बुधवार के दिन धनिष्ठा नक्षत्र, वरयान योग, बव करण तथा कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंचांग की यह पांच स्थितियां देवी आराधना व गुप्त साधना के लिए विशेष मानी जाती है। नौ दिवसीय नवरात्र में द्वितीया तिथि का क्षय रहेगा। साथ ही पांच रवियोग व दो सर्वार्थसिद्धि योग की साक्षी पर्वकाल को महत्वपूर्ण बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed