{"_id":"57646bd54f1c1b4c0511c40a","slug":"navoday-pricipal-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Sat, 18 Jun 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप कार दुर्घटना में जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू जाखधार (रुद्रप्रयाग) के प्राचार्य की मौत हो गई। प्राचार्य हरिद्वार से जाखधार लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 9.15 बजे बिहार के रजिस्ट्रेशन संख्या वाली कार तोताघाटी के समीप अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खाई में तलाशी के दौरान बचाव दल को कार के अंदर एक शव मिला।
विज्ञापन
कानपुर के थे रहने वाले
कार में मिले आई कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त राजीव रतन शुक्ला (39) पुत्र राम स्वरूप शुक्ला निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। शुक्ला वर्तमान में गुप्तकाशी के निकट जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि प्राचार्य लखनऊ में संपन्न कांफ्रेस में शिरकत कर लौट रहे थे। हरिद्वार तक वह ट्रेन से आए। इसके बाद वह अपनी कार से जाखधार जा रहे थे। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।