{"_id":"09ebe7483c5bd9ba5bcd48fb6b39eb9c","slug":"navada-eleven-a-flying-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"...7 गोल दाग कर मैच किया अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...7 गोल दाग कर मैच किया अपने नाम
देहरादून/अंशुल डांगी
Updated Mon, 12 Aug 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला फुटबॉल लीग में फुटबॉल प्रमियों को सोमवार को एक धमाकेदार मैच देखने को मिला। नवादा इलेवन के प्लेयर्स ने एक के बाद एक दनादन सात गोल दागकर बीएससी ब्वायज के मनोबल को तो तोड़कर रख ही दिया एक शानदार जीत भी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
सुंदरवाला ने दागा जीत का 'गोल'
विज्ञापन
द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास जिला फुटबाल लीग में सोमवार के दिन नवादा इलेवन ने गोलों की बरसात कर दी। लीग के दूसरे मुकाबले में नवादा इलेवन ने 7-0 के अंतर से बीएससी ब्वायज को रौंदकर पूरे अंक जुटा लिए।
विज्ञापन
नवादा की टीम रही हावी
पीआरडी ग्राउंड में सोमवार का मुकाबला नवादा इलेवन और बीएससी ब्वॉयज के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती समय से ही नवादा की टीम हावी रही। मैच के 17वें मिनट में अभिलाष ने गोल कर नवादा इलेवन को 1-0 की बढ़त दिलाई।
20वें व 22वें मिनट में अर्पण ने लगातार दो गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 26वें मिनट में विनीत ने टीम के लिए चौथा गोल दागा। 44वें मिनट में जीतू ने गोल कर टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी।
पहले हाफ में बिखरा बीएससी
लगातार गोल होने से बीएससी ब्वायज की टीम पहले हाफ में बिखर गई। दूसरे हाफ में बीएससी ब्वॉयज ने गोल करने के लिए मूव बनाए, लेकिन सफल नहीं हो सके। मैच के 54वें मिनट में प्रेम ने गोल कर संभलने की कोशिश कर रही बीएससी ब्वायज को बैकफुट पर धकेल दिया।
56वें मिनट में दीपक ने नवादा इलेवन के लिए सातवां गोल दागा। मैच के अंतिम मिनट तक यही स्कोर रहा और जीत के साथ नवादा इलेवन ने लीग में अंक हासिल कर लिए। मैच में कैलाश जोशी, बीएस नेगी, पुष्कर गुसाईं और महेंद्र रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।