फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   natural gas pipe line

सिलेंडर नहीं पाइप से पहुंचेगी आपके घर गैस

Sun, 08 Sep 2013 10:12 AM IST
अमर उजाला, अरुणेश पठानिया, देहरादून
अमर उजाला, अरुणेश पठानिया, देहरादून Updated Sun, 08 Sep 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
natural gas pipe line

राज्य में प्रस्तावित नेचुरल गैस की दो पाइप लाइन परियोजनाओं को अब केंद्र की कैबिनेट कमेटी आन इनवेस्टमेंट (सीसीआई) ने अपने अधीन ले लिया है।

विज्ञापन


सीसीआई प्रमुख अनिल स्वरूप ने चार दिन पूर्व परियोजना के जल्द निस्तारण के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) और वन एवं पर्यावरण विभाग को एनओसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलु गैस पहुंचाने की योजना
परियोजना से काशीपुर और हरिद्वार में दो पावर प्रोजेक्ट व देहरादून तक घरेलु गैस पहुंचाने की योजना है।

एक हजार करोड़ से ऊपर की निवेश परियोजनाओं के जल्द शुरू करने के लिए इस वर्ष केंद्र ने बेहद सशक्त कैबिनेट कमेटी आन इनवेस्टमेंट (सीसीआई) का गठन किया है।

नेचुरल गैस पाइपलाइन
सीसीआई ने वर्ष 2011 में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और गैल के बीच हुए हुए करार के तहत नेचुरल गैस पाइपलाइन परियोजना निर्माण को अपने अधीन लिया है।


पढें, खुशखबरीः उत्तराखंड में खुलेंगी साढ़े पांच हजार नई नौकरी


इसी सिलसिले में 4 सितंबर को सीसीआई के प्रमुख अनिल स्वरूप ने उत्तराखंड शासन, गैल, वन एवं पर्यावरण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ पाइप लाइन परियोजना को लेकर बैठक की।

एनओसी जारी करने के निर्देश
सीसीआई प्रमुख ने परियोजना में आ रही दिक्कतों को लेकर गैल के अधिकारियों ने वन एवं एनएचएआई की एनओसी मिलने में देरी का मामला रखा।

स्वरूप ने संबंधित विभागों को जल्द एनओसी जारी करने के निर्देश दिए हैं। अब वन विभाग गैल को अनुमति पत्र जारी करने के लिए निर्धारित दस लाख रुपये जमा करवाने के बाद अनुमति जारी करेगा।

वहीं एनएचएआई ने भी प्रस्तावों के तेजी से निस्तारित करने के लिए जल्द एनओसी देने का आश्वासन दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष के अंत तक अनुमति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

गैस पाइपलाइन परियोजना का खाका
- लगभग 240 करोड़ की मुरादाबाद से काशीपुर - रुद्रपुर
- ढाई सौ करोड़ की सहारनपुर से हरिद्वार, ऋषिकेश देहरादून पाइप लाइन
- दो पावर प्लांट के लिए काशीपुर और हरिद्वार हैं चिन्हित
- घरेलु कनेक्शन काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की, हरिद्वार और देहरादून चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed