फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Women Commission team meets burnt girl in delhi

जिंदा जली छात्रा को इंसाफ दिलाएगा राष्ट्रीय महिला आयोग, आरोपी के खिलाफ करेंगी सख्त सजा की अपील

Thu, 20 Dec 2018 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
National Women Commission team meets burnt girl in delhi
छात्रा

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी 18 वर्षीय छात्रा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार दोपहर से पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखकर तमाम चिकित्सीय उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ.स्वराज विद्वान अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने छात्रा को देखकर डॉक्टरों से उसके इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

 वहीं डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने बताया कि छात्रा के इलाज में किसी भी तरह की कमी न होने के निर्देश डॉक्टरों को दिए गए हैं। वे जल्द ही उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील भी करेंगी।

बता दें कि बीते रविवार को पौड़ी जिले में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को एक युवक जबरन रास्ते में रोककर जबरदस्ती करने लगा था। जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने पेट्रोल डालकर छात्रा को आग लगा दी थी, जिससे छात्रा करीब 70 फीसदी तक झुलस गई थी। एम्स ऋषिकेश में तीन दिन इलाज होने के बाद बुधवार को उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed