फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Teacher innovation award 2019 uttarakhand three teachers Honored

उत्तराखंड के तीन शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय नवाचारी पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Tue, 27 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
National Teacher innovation award 2019 uttarakhand three teachers Honored
शिक्षकों को नवाचार अवॉर्ड प्रदान करते केंद्रीय मंत्री निशंक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सामुदायिक सहभागिता, राष्ट्र निर्माण और योगा मेडिटेशन के क्षेत्र में कार्य पर इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश के इन तीन शिक्षकों सहित देश भर से 65 शिक्षकों को पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन


एनसीटीई (नेशनल काउंसिल टीचर एजूकेशन) के नई दिल्ली स्थित मानेक्शा केंद्र पर आयोजित रजत जयंती समारोह में सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में कार्य पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला विकासखंड धौलादेवी जिला अल्मोड़ा के भाष्कर जोशी को पुरस्कृत किया गया। जोशी ने स्कूल की दीवार का रचनात्मक कार्यों के लिए उपयोग किया। दीवार में बच्चों द्वारा क्षेत्र की संस्कृति से जुड़े चित्र बनाए गए।
विज्ञापन


इसकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। दीवार का नाम रूपांतर दीवार दिया गया, इसे बच्चे मेरी दीवार भी कहते हैं। जीएमपीएस खुमेरा रुद्रप्रयाग के शिक्षक प्रमोद सिंह को योगा मेडिटेशन के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बच्चों को योग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा हल्द्वानी के  सहायक अध्यापक लाल सिंह बानी को राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् की रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय नवाचारी अवार्ड से सम्मानित उत्तराखंड के तीन शिक्षकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed