फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Street Food Festival 2023 in Delhi Uttarakhand Women Serve Pahadi Food

नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल-2023: उत्तराखंड की महिलाओं ने दिल्ली में लगाया पहाड़ी जायकों का तड़का, सब हुए मुरीद

Sun, 31 Dec 2023 06:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

National Street Food Festival 2023: तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
National Street Food Festival 2023 in Delhi Uttarakhand  Women Serve Pahadi Food
पहाड़ी खाना परोसती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल-2023 का आयोजन दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में हुआ। इसमें उत्तराखंड के पहले पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने पहाड़ी पकवान का स्वाद लोगों को चखाया। लोगों पहाड़ी व्यंजनों की खूब प्रशंसा की।

विज्ञापन


दिल्ली गईं हरिद्वार के मां भागीरथी रेहड़ी पटरी खोखा संगठन की महिलाओं ने फूड फेस्टिवल में लोगों को झिंगोरे की खीर, पहाड़ी पकौड़ी, मिलेट्स की पकौड़ी के साथ लहसुन के पत्ते की चटनी, मंडुवे (रागी) की रोटी, गहत की दाल, गहत की चाट, खीरे का रायता, आलू के गुटके की सब्जी खिलाकर खुश कर दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड की ओर से लगाए गए स्टॉल पर खूब भीड़ जुटी। संगठन की अध्यक्ष मंजुल तोमर ने बताया कि उत्तराखंड के सात प्रकार के व्यंजन को बहुत पसंद किया गया। देश-विदेश से भी फूड फेस्टिवल में पहुंचे स्ट्रीट वेंडर ने भी इसका लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


New Year 2024: नए साल के जश्न को औली, मसूरी और नैनीताल तैयार, होटल हुए फुल, अब बर्फबारी का इंतजार

इसमें कई कारोबारियों ने व्यंजन और इसमें प्रयोग किए गए तमाम पहाड़ी उत्पाद के बारे में जानकारी भी ली। इस फूड फेस्टिवल में 500 व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया था। फूड फेस्टिवल में भाग लेने वालों में स्ट्रीट वेंडर सुषमा, आले, निशा सिंह, काकुली मंडल भी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed