फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Startup Day 2022: Uttarakhand Two startups got National Award

National Startup Day: उत्तराखंड के दो स्टार्टअप को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Tue, 17 Jan 2023 01:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 01:05 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिंगतरा एयरो स्पेस और इंडीजीनियस इनर्जी स्टार्टअप कंपनी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किया है।
 

विज्ञापन
National Startup Day 2022: Uttarakhand Two startups got National Award
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के दो स्टार्टअप को राष्ट्रीय अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिंगतरा एयरो स्पेस और इंडीजीनियस इनर्जी स्टार्टअप कंपनी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किया है।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में राहुल रावत और अनिरूद्ध शर्मा ने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के आइडिया पर स्टार्टअप बनने का फैसला लिया। अपने आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए दिगंतरा एयरो स्पेस स्टार्टअप कंपनी बनाई। पिछले वर्ष जून 2022 में दिगंतरा एयरो स्पेस ने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के लिए इसरो के सहयोग से एक उपग्रह लॉच किया है। यह उपग्रह अंतरिक्ष में रेडिएशन में होने वाले बदलाव की जानकारी देगा।
विज्ञापन


दिगंतरा एयरो स्पेस कंपनी के सह संस्थापक व मुख्य परिचालन अधिकारी राहुल रावत का कहना है जिस पर धरती पर मौसम बदलाव देने को मिल रही है। उसी तरह अंतरिक्ष में रेडिएशन के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने ऐसा सैटेलाइट तैयार किया है। जिससे अंतरिक्ष में होने वाले मौसम बदलाव की सही जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडीजीनियस इनर्जी स्टार्टअप इलेक्टि्क बैटरी बनाने का काम कर रही है। आने वाले समय में विद्युत चलित वाहनों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इंडीजीनियस इनर्जी ने बैटरी की स्टोरेज बढ़ाने की तकनीक विकसित की है। सोमवार को दिगंतरा एयरो स्पेस के राहुल रावत और इंडीजीनियस इनर्जी के प्रो. योगेश शर्मा ने टीम के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप अवॉर्ड प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed