फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   National Sports day 2020 special story from uttarakhand : Rohit Danu, footballer of Bageshwar, achieved high status

National Sports Day: बागेश्वर के फुटबॉलर रोहित दानू ने पाया ऊंचा मुकाम, भारतीय अंडर-19 टीम के हैं सदस्य

Sat, 29 Aug 2020 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कालिका रावल, अमर उजाला, बागेश्वर
कालिका रावल, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
National Sports day 2020 special story from uttarakhand : Rohit Danu, footballer of Bageshwar, achieved high status
रोहित दानू - फोटो : Rohit Danu / Facebook Page

भगवान बागनाथ की धरती ने रोहित दानू (19) के रूप में एक होनहार फुटबॉलर देश को दिया है। भारतीय अंडर-19 फुटबाल टीम के सदस्य दानू लॉकडाउन के बाद से बागेश्वर में हैं। सेंटर फॉरवर्ड रोहित का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण कई लीग टूर्नामेंट छूट गए।

विज्ञापन


बागेश्वर के बघर (कपकोट) निवासी प्रताप सिंह दानू के सुपुत्र रोहित दानू ने बागेश्वर की धरती पर ही कोच नीरज पांडेय से फुटबॉल की बारीकियां सीखीं। आज रोहित राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय फलक पर बागेश्वर का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16 और 17 टीम से खेल चुके हैं। अभी वह भारतीय फुटबॉल टीम अंडर 19 के सदस्य हैं। रोहित का इस वर्ष इंडियन सुपर लीग (आईसीएल) के लिए हैदराबाद एफसी से करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच नीरज पांडेय का अहम योगदान

अमर उजाला से बातचीत में रोहित ने बताया आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके कोच नीरज पांडेय का अहम योगदान है। रोहित बताते हैं कि उन्हें बागेश्वर के फुटबॉलर धीरेंद्र परिहार का हमेशा साथ मिला।

वह मार्च से बागेश्वर में हैं। लॉकडाउन के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लीग टूर्नामेंट छूट गए। अभ्यास भी प्रभावित हुआ। बताते हैं कि बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में नियमित अभ्यास करते हैं।

बीते पांच अगस्त से जिम खुलने से काफी राहत मिली है। रोहित चाहते हैं कि जल्द हालात सामान्य हों और वह फिर से मैदान में उतर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed