{"_id":"4bf1e2b7b010fe6da018ff47e1f780c3","slug":"national-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मेहनत से गांव की बाला ने झटका सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मेहनत से गांव की बाला ने झटका सिल्वर
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Thu, 19 Dec 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर के सुदूर गांव पौंधा में रहने वाली नेहा जायसवाल ने शूटिंग में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए 57वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया
नेहा का मिशन कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने यह मेडल रोजाना पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है।
सफरनामा 2013: तस्वीरों में उत्तराखंड आपदा
विज्ञापन
यही नहीं पिछले साल हुई नेशनल शूटिंग में भी नेहा अपने प्रतिभा का जलवा बिखेर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर जीता था।
पढ़ें, मोदी पर मेहरबानी इन्हें पड़ गई महंगी
विज्ञापन
नेहा ने डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में 11-14 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल में यह पदक जीता है।
नेहा अपनी प्रतिभा का श्रेय बड़े भाई आनंद जायसवाल को देती हैं। बकौल नेहा शूटिंग के दम पर ही उनके भाई का चयन एयरफोर्स के लिए हुआ है।
पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय!
वर्ष 2010 में पिता का निधन होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। नेहा डीएवी से एमकाम की पढ़ाई के साथ ही जसपाल राणा शूटिंग रेंज में शूटिंग सीख रही हैं।