फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Sanitation Commission Vice Chairman Anjana Panwar

Dehradun News: संविदा कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन देने के निर्देश

Mon, 09 Oct 2023 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
National Sanitation Commission Vice Chairman Anjana Panwar
Iराष्ट्रीय सफाई आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने ली विभिन्न विभागों की बैठकI
विज्ञापन




राष्ट्रीय सफाई आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। संविदा कर्मियों को कम पारिश्रमिक दिए जाने की शिकायत पर अंजना पंवार ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए जाएं। सभी कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनाए जाएं। सफाई कर्मचारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के भी निर्देश दिए। इसके अलावा नियमित सफाई कर्मचारियों की डीपीसी कराने, जो सफाई कर्मचारी लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, उनका वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर व्यवस्था बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों को बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्य के लिए मिलने वाले ऋण का प्रचार-प्रसार किया जाए। आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में कर्मचारियों से अभद्रता की शिकायत और भुगतान न होने पर समाधान के निर्देश दिए। बैठक में डीएम सोनिका, मुख्य नगर आयुक्त मनुज गोयल, राहुल गोयल, डॉ. संजय जैन, डॉ. शिखा जंगपांगी, गोपाल राम बिनवाल, प्रदीप रावत, डॉ. अविनाश खन्ना, सुनील राजौर, प्रिंस लोहट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed