फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National player involved in Old age man murder in dehradun

देहरादून: हत्याकांड में सामने आया नेशनल प्लेयर का नाम, अपराध की दुनिया में चलता था पिता का 'सिक्का'

Tue, 02 Apr 2019 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
National player involved in Old age man murder in dehradun
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में एक और नई बात सामने आई है। अपराध की दुनिया से तौबा करने वाले यूपी के धर्मेन्द्र किरठल का बेटा अमन किरठल अब अपराध की डगर पर चल पड़ा है।

विज्ञापन


एक समय धर्मेन्द्र किरठल का पश्चिमी यूपी के अपराधियों में बड़ा नाम रहा। डोईवाला के मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को अब अमन की तलाश है। अमन वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। पुलिस एक-दो दिन में अमन तक पहुंचने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

माधोवाला निवासी मलकीत सिंह की हत्या में पुलिस ने जिन छह युवकों की संलिप्तता बताई है, उनमें अमन किरठल निवासी बड़ौत भी शामिल है। अमन काफी समय से ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में रहकर वॉलीबॉल की प्रेक्टिस करता रहा। देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम से भी अमन का जुड़ाव रहा है। 

एसओजी टीम तमाम छह आरोपियों की जन्म कुंडली तैयार कर चुकी है। अब तक शुभम को छोड़कर अन्य के खिलाफ किसी तरह का आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल के मुताबिक जांच के दौरान ही पता चला कि अमन किरठल अपराध की दुनिया से लंबे समय से जुड़े रहे धर्मेन्द्र किरठल का बेटा है। अपराध की दुनिया को छोड़कर धर्मेन्द्र किरठल अब सामान्य जिंदगी जी रहा है। 

एक मोबाइल नंबर से हत्यारों तक पहुंची पुलिस
मलकीत सिंह की हत्या और डकैती की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। हत्यारोपियों ने ऐसा कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा था, जिससे पुलिस उन तक पहुंच जाए। पुलिस मलकीत सिंह के काल डिटेल में आए नंबर से एक शख्स तक पहुंची थी। इसी शख्स ने हत्या की रात घर में युवती की मौजूदगी की पुष्टि की थी। 

सामूहिक दुष्कर्म का शिकार युवती से पूछताछ के आधार पुलिस को तीन आरोपियों के हुलिए तो मिल गए थे, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या की वारदात को अवैध रिश्तों और संपत्ति विवाद से जोड़कर चल रही थी।

इसी बीच एक मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ आया, जिसकी लोकेशन घटनास्थल से लेकर मेरठ तक नजर आई। घेराबंदी कर उसे उठाया गया तो हत्या से जुड़े हर शख्स का चेहरा बेनकाब होता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed