फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Labor Congress (INTUC) marched to the Secretariat

Dehradun News: इंटक का सचिवालय कूच पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक

Thu, 19 Sep 2024 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
National Labor Congress (INTUC) marched to the Secretariat
Iविभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन ने किया जबरदस्त प्रदर्शनI
विज्ञापन




विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सचिवालय कूच किया। नारेबाजी करते हुए इंटक के लोग सचिवालय के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बैरिकेडिंग पर बैठकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।



कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह से ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेतृत्व में विभिन्न संगठन से जुड़े लोग एकत्र होने लगे थे। सुबह करीब 11.15 बजे कर्मचारियों, महिलाओं, श्रमिकों और बेरोजगारों की मुख्य मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। लोग गांधी पार्क से होते हुए परेड ग्राउंड चौक से सचिवालय की तरफ बढ़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने सरकार से गोल्डन फॉरेस्ट की नीलामी का संज्ञान लेने की बात कही।
विज्ञापन


कहा कि मजदूर वर्ग पर लगातार अत्याचार हो रहा है। मजदूरों और गरीबों का शोषण किया जा रहा है। उधर, पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर भी सरकार ने मौन साध रखा है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी, आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण और ऊधमसिंह नगर में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जो शर्मनाक है। उन्होंने राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशाओं और भोजन माताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed