{"_id":"5bc6026dbdec22695e0fe5e6","slug":"national-junior-skiing-championship-will-held-in-auli-december-and-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली वादियों में रोंमांच के सफर को हो जाएं तैयार, औली में होगी नेशनल जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली वादियों में रोंमांच के सफर को हो जाएं तैयार, औली में होगी नेशनल जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Oct 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
skiing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप औली में दिसंबर-जनवरी में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी नेहरू कॉलोनी स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित एसोसिएशन की क्रियान्वन समिति की बैठक में एसपी चमोली ने दी। एसपी चमोली ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर-जनवरी में प्रतियोगिता कराने के लिए नवंबर से ही स्नो मेकिंग मशीनों को चालू करने की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में औली के अतिरिक्त अन्य जिलों में उपलब्ध स्की स्लोप का सर्वेक्षण कर वहां सुविधाएं विकसित करने पर सहमति बनी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
एसोसिएशन स्पोर्ट्स कोड लागू करते हुए दिसंबर में नई कार्यकारिणी का गठन करेगी। बैठक में हर्षमणि व्यास को विंटर गेम्स फेडरेशन का महामंत्री और लक्ष्मण सिंह मेहता को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई।