फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Health Mission: Free Pathology test facility started in 39 hospitals of Uttarakhand

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: उत्तराखंड के 39 अस्पतालों में शुरू हुई निशुल्क जांच की सुविधा

Mon, 13 Sep 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

एनएचएम के तहत जिला, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर निशुल्क जांच योजना शुरू की गई है। जिसमें ब्लड, यूरिन समेत डायग्नोस्टिक जांच की निशुल्क होंगे। 

विज्ञापन
National Health Mission: Free Pathology test facility started in 39 hospitals of Uttarakhand
पैथोलॉजी जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत छह जिलों के 39 सरकारी अस्पतालों में निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा शुरू हो गई है। जबकि दूसरे चरण में 32 अस्पतालों में जल्द ही योजना को शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। लखनऊ की चंदन हेल्थ केयर कंपनी से निशुल्क जांच के लिए अनुबंध किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 19 नए संक्रमित, 300 से कम पहुंची एक्टिव केस की संख्या
विज्ञापन


एनएचएम के तहत जिला, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर निशुल्क जांच योजना शुरू की गई है। जिसमें ब्लड, यूरिन समेत डायग्नोस्टिक जांच की निशुल्क होंगे। अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले के 39 अस्पतालों में निशुल्क जांच की सुविधा शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 32 अस्पतालों में भी जल्द ही मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम निदेशक डा. सरोज नैथानी का कहना है कि योजना के तहत प्रदेश के सभी जिला, उप जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क पैथोलॉजी जांच की जाएगी। 39 अस्पतालों में निशुल्क जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। योजना में 207 पैथोलॉजिकल जांच को शामिल किया गया है। अस्पतालों में 24 घंटे निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। 

इन अस्पतालों में शुरू हुई निशुल्क जांच की सुविधा
अल्मोड़ा जिले में बेस अस्पताल, महिला अस्पताल अल्मोड़ा, सीएचसी धौलादेवी, नैनीताल जिले में बीडी पांडेय अस्पताल, बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल हल्द्वानी, सीएचसी भीमताल, भवाली, गरमपानी, कालाढुंगी, कोटाबाग, कंबाइंड हास्पिटल पदमपुरी, आरडी जोशी अस्पताल रामनगर, ऊधमसिंह नगर जिले में सीएचसी बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय खटीमा, सीएचसी किच्छा, सितारगंज, जिला अस्पताल रुद्रपुर, उप जिला अस्पताल काशीपुर, देहरादून जिले में सीएचसी रायपुर, डोईवाला, उप जिला अस्पताल प्रेमनगर, सीएचसी सहसपुर, सामुदायिक अस्पताल विकासनगर, एसपीएस ऋषिकेश, सेंट मैरी अस्पताल मसूरी, हरिद्वार में सीआरडब्ल्यू हास्पिटल, मेला अस्पताल, उप जिला अस्पताल रुड़की, सीएचसी भगवानपुर, मंगलौर, टिहरी जिले में जिला अस्पताल बौराड़ी, उप जिला अस्पताल नरेंद्र नगर और सीएचसी चंबा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed