फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand Toll free number will be solution to all questions

National Games: राष्ट्रीय खेलों से जुड़े सभी सवालों का समाधान बनेगा टोल फ्री नंबर, संचार मंत्रालय को भेजा पत्र

Fri, 10 Jan 2025 10:47 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2025 10:47 AM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे। खेल अधिकारियों ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के क्रम में ऐसी हेल्पलाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो इवेंट शेड्यूल की जानकारी दे सके।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand Toll free number will be solution to all questions
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के संयोजन और आम लोगों से संबंधित जानकारी 24 घंटे उपलब्ध कराने के लिए चार अंकों का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को शीघ्र जारी करने के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने संचार मंत्रालय को पत्र भेजा है। 10 जनवरी से 28 फरवरी तक टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन


38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे। खेल अधिकारियों ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के क्रम में ऐसी हेल्पलाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो इवेंट शेड्यूल की जानकारी दे सके। आपातकालीन सेवाओं और आयोजन के दौरान सामने आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के बारे में भी जानकारी प्रसारित करने में सहायक साबित हो।
विज्ञापन


इस संबंध में राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने संचार सचिव नीरज मित्तल को पत्र प्रेषित किया हैै। राष्ट्रीय खेल सचिवालय उम्मीद कर रहा है कि बहुत जल्द संचार मंत्रालय के स्तर पर टोल फ्री नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रवास के दौरान पीएम मोदी करेंगे बदरी-केदार में पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, जा सकते हैं मुखबा

हमने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को विकेंद्रित किया है, ताकि ज्यादा जिलों को प्रतिनिधित्व मिल सके। प्रतियोगिताएं एक साथ कई स्थानों पर आयोजित हो रही हैं इसलिए एक केंद्रीयकृत टोल फ्री हेल्पलाइन की जरूरत महसूस की गई, जिस पर विभाग को निर्देश दिए हैं। इस टोल फ्री नंबर पर न सिर्फ खिलाड़ी, कोच और सहायक स्टाफ कोई भी समस्या होने पर तुरंत संपर्क कर पाएंगे, बल्कि आम लोग भी इवेंट्स शेड्यूल की जानकारी के लिए संपर्क कर सकेंगे। ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जिससे यह टोल फ्री नंबर 24 घंटे निर्बाध सेवा दे सके।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अधिकारियों और दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर हमारा फोकस है। इस आयोजन के लिए उत्तराखंड को केंद्र सरकार से पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed