फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games opened doors of ice skating rink in dehradun Sports College which was closed for 13 years

Dehradun: राष्ट्रीय खेलों ने 13 साल बाद खोले आइस स्केटिंग रिंक के दरवाजे, रखरखाव के अभाव में पड़ा था बंद

Mon, 16 Dec 2024 10:19 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Dec 2024 10:19 AM IST
सार

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में बने देश के इस एकमात्र इंडोर रिंक का जिम्मा इस साल ही प्रदेश सरकार ने अपने पास ले लिया था। इससे पहले एक निजी कंपनी इसका संचालन कर रही थी।

विज्ञापन
National Games opened doors of ice skating rink in dehradun Sports College which was closed for 13 years
आइस स्केटिंग रिंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले रविवार को राजधानी दून में लोगो, गान, शुभंकर, मशाल और जर्सी का लोकार्पण किया गया। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए सभी खिलाड़ियों समेत उत्तराखंड वासियों में उत्साह है। इसके साथ ही राजधानी दून में बीते 13 वर्षों से बदहाल पड़े साउथ-इस्टर्न एशिया के एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक के भी दरवाजे खुल गए।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में बने देश के इस एकमात्र इंडोर रिंक का जिम्मा इस साल ही प्रदेश सरकार ने अपने पास ले लिया था। इससे पहले एक निजी कंपनी इसका संचालन कर रही थी।
विज्ञापन


दरअसल, साल 2011 में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर गेम्स के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से इस आइस स्केटिंग रिंक को बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। सिर्फ एक आयोजन के बाद यहां न कोई प्रतियोगिता हुई और न ही यहां कोई खिलाड़ी अभ्यास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: शुभंकर समेत पांच प्रतीकों की भव्य लॉन्चिंग, योग और मलखंभ भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा

लेकिन रविवार को हुए भव्य लोकार्पण कार्यक्रम से इंडोर रिंक के दरवाजे तो खुले ही साथ ही खिलाड़ियों की उम्मीदें भी जाग गईं। खिलाड़ियों ने कहा, विश्वस्तरीय रिंक होने के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी अभी तक दूसरे राज्यों में जाकर अभ्यास कर रहे थे। ऐसे में एक बार फिर उम्मीद जगी है और अब खिलाड़ी अपने ही प्रदेश में बेहतर सुविधाओं के साथ अभ्यास कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed