{"_id":"679fbf027b8141b2520b61c9","slug":"national-games-mps-aashi-creates-a-new-national-record-with-precise-aim-dehradun-news-c-5-1-drn1031-609852-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: राइफल प्रतियोगिता...मध्य प्रदेश की आशी के सटीक निशाने से बना नया नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: राइफल प्रतियोगिता...मध्य प्रदेश की आशी के सटीक निशाने से बना नया नेशनल रिकॉर्ड
Mon, 03 Feb 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:37 PM IST
सार
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला इवेंट में आशी ने 598 स्कोर हासिल किया।
विज्ञापन
आशी चौकसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों में देशभर के खिलाड़ी न सिर्फ विभिन्न खेल स्पार्धाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं, बल्कि नए-नए रिकॉर्ड बना अपने प्रदेश का मान भी बढ़ा रहे हैं। रविवार को मध्यप्रदेश की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की क्वालिफायर स्पर्धा में अपने सटीक निशाने से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अब आशी की नजर फाइनल में पदक पर रहेगी।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला इवेंट में आशी ने 598 स्कोर हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने साल 2023 आईएसएसएफ नेशनल चैंपियनशिप (भारत) में सिफ्त कौर समरा की ओर से बनाए गए 594 स्कोर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
National Games: उत्तराखंड ने वुशु में तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, इससे पहले राष्ट्रीय खेलों में नहीं मिले इतने पदक
विज्ञापन
आशी ने कहा, इस सफलता के लिए बहुत मेहनत की थी और इसका श्रेय मैं अपने परिवार, कोच और समर्थन करने वालों को देती हूं। कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे यह सफलता देवभूमि में मिली है और अब मेरी नजर फाइनल मुकाबले में पदक जीतने पर रहेगी।