फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games in Uttarakhand: There will be a competition for the mascot and logo of the National Games

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर व लोगो की होगी प्रतियोगिता, खेल मंत्री रेखा आर्या ने की ये नई पहल

Tue, 22 Oct 2024 03:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने नई पहल की है। हर जिले से कुछ बच्चों को विजेता चुना जाएगा, जिन्हें नकद इनाम दिया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से प्रविष्टि भेज सकते हैं।

विज्ञापन
National Games in Uttarakhand: There will be a competition for the mascot and logo of the National Games
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने नई पहल की है। इसके तहत प्रदेश के स्कूली बच्चों से खेलों के शुभंकर और लोगो के नए डिजाइन, टैगलाइन और गीत की प्रविष्टियां मांगी जाएंगी। इसमें अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि खेल, बाल कल्याण और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रतियोगिता होगी। हर जिले से कुछ बच्चों को विजेता चुना जाएगा, जिन्हें नकद इनाम दिया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से प्रविष्टि भेज सकते हैं।

विज्ञापन


जल्द ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। प्रतियोगिता में पहले 18 साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा, इसके बाद व्यस्कों को भी शामिल किया जाएगा। प्रविष्टि में आए शुभंकर और लोगो यदि बेहतर लगे तो शुभंकर के बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत

राष्ट्रीय खेलों से पहले होगा युवा महोत्सव

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति युवाओं को भी जागरूक करके सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने और उनकी रुचि खेलों के प्रति बढ़ाकर नशे से दूर रखने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई है। इसके तहत युवा महोत्सव करवाया जाएगा। अधिकारियों के साथ उसकी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed