{"_id":"6787b94f517684c82a0308d6","slug":"national-games-homeless-children-will-participate-in-the-inauguration-of-national-games-sports-minister-invit-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन में शामिल होंगे बेसहारा बच्चे, खेल मंत्री ने किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन में शामिल होंगे बेसहारा बच्चे, खेल मंत्री ने किया आमंत्रित
Wed, 15 Jan 2025 07:06 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:06 PM IST
सार
बच्चों से मुलाकात के दौरान मंत्री आर्या ने खुद से खिचड़ी बनाकर बालक-बालिकाओं को परोसी और उनके साथ पिट्ठू खेल और पतंगबाजी भी की।
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय शिशु सदन में रहने वाले बेसहारा बच्चे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। मकर संक्रांति और घुघुति पर्व के मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन के बच्चों के साथ वक्त बिताया और सभी को खेल शुभारंभ समारोह के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
बच्चों से मुलाकात के दौरान मंत्री आर्या ने खुद से खिचड़ी बनाकर बालक-बालिकाओं को परोसी और उनके साथ पिट्ठू खेल और पतंगबाजी भी की। खेल मंत्री ने बताया, इन बच्चों में जिनकी खेलों में रुचि होगी, उन्हें बालक और बालिका खेल छात्रावास में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
बताया, विभागीय मंत्री होने के नाते वह खुद बच्चों की अभिभावक हैं, इसलिए बच्चों संग पर्व मनाने का फैसला किया। मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बच्चों को आमंत्रित किया। उनके साथ घुघुति की विशेष माला तैयार कर बालिकाओं को पहनाई और उनका तिलक किया।
विज्ञापन
Uttarakhand News: प्रदेश के 29 शहरों की बिजली चोरी पड़ रही UPCL पर भारी, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
बच्चों के साथ खिचड़ी का लुत्फ लेने के बाद बालिकाओं के साथ पतंगबाजी में हाथ आजमाए और फिर परंपरागत खेल पिट्ठू खेला। उसके बाद सभी बच्चों को खेल सचिवालय में अपने कार्यालय में बुलाकर बातचीत की। इस दौरान खेल निदेशक प्रशांत आर्य, मोहित चौधरी, मीना बिष्ट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।