National Games: वेटलिफ्टिंग में छा गईं पंजाब की सुनहरी महक, अपने ही पिछले तीन रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड
महिला वर्ग में महक ने अपने अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में 141 किलोग्राम वजन उठाया, जो उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ 140 किलोग्राम से अधिक था। इसके अलावा उन्होंने स्नैच में भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 106 किलोग्राम वजन उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में आज पंजाब की एथलीट महक शर्मा ने जलवा बिखेरा। उन्होंने 87 किग्रा से अधिक के भा रवर्ग में अपने ही तीन पिछले रिकॉर्ड तोड़ कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार प्रदर्शन से पंजाब यह सुनहरी महक पूरी तरह से छा गईं। इसी वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडे ने रजत और आंध्र प्रदेश की टी सत्य ज्योति कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में महक ने अपने अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में 141 किलोग्राम वजट उठाया, जो उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ 140 किलोग्राम से अधिक था। इसके अलावा उन्होंने स्नैच में भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 106 किलोग्राम वजन उठाया है। जो उनके पहले के रिकॉर्ड 105 किलोग्राम से बेहतर था।
कुल मिलाकर महक ने 247 किलोग्राम वजन उठाया। जो उनके पिछले रिकॉर्ड 244 किलोग्राम से तीन किलोग्राम अधिक था। इसी वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णीमा पांडे ने 216 किलोग्राम वजन उठाकर रजत और आंध्र प्रदेश की सत्य ज्योति ने 201 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। पंजाब की महक बताती हैं कि उसने पहले से यह सोचा था कि वह अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। वह शुरू से सकारात्मक सोच बनाए हुए थी। उसने जो सोचा वह कर दिखाया।
National Games: उत्तराखंड को वेटलिफ्टिंग में मिला कांस्य, एक गोल्ड समेत 19 पदक जीतकर 19 वें स्थान पर है राज्य
पढ़ाई में नहीं लगा मन तो शुरू की वेटलिफ्टिंग
देहरादून। पंजाब के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली महक बताती है कि स्नातक की पढ़ाई के दौरान उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। तब शिक्षक के यह कहने पर कि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा तो क्या वेटलिफ्टिंग करोगी। उसने इसके लिए हामी भरी और इस स्पर्धा में आगे बढ़ती चली गई। महक बताती है कि वह पंजाब के पढ़ानकोट की रहने वाली है।
पुरुष सीनियर वेटलिफ्टिंग में सर्विसेज के लवप्रीत ने जीता गोल्ड
पुरुष सीनियर 109 प्लस वेटलिफ्टिंग में सर्विसेज के लवप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 367 किलोग्राम वजन उठाया। जबकि तमिलनाडु के एस रुद्रामया ने कुल 355 किलोग्राम वजन उठाकर रजत और उत्तराखंड के विवेक पांडे ने कुल 280 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।