फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2023 in Goa Uttarakhand Athletics Suraj Pawar wins gold medal in race walking

National Games 2023: गोवा में चमका उत्तराखंड का 'सूरज', रेस वॉकिंग में हासिल किया गोल्ड मेडल

Mon, 30 Oct 2023 03:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

National Games 2023: सूरज ने 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। यह रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट  में पूरी की। 

विज्ञापन
National Games 2023 in Goa Uttarakhand Athletics Suraj Pawar wins gold medal in race walking
सूरज पंवार ने जीता गोल्ड मेडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 किलोमीटर की रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट में पूरी की। इसे मिलाकर उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित आठ पदक जीत चुका है।

विज्ञापन


सूरज के कोच अनूप बिष्ट के मुताबिक सूरज 2016 से उनसे रेस वॉकिंग का प्रशिक्षण ले रहा है। जो कड़ी मेहनत कर इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए कई पदक जीत चुका है। 2018 में उसने अर्जेंटिना में आयोजित यूथ ओलंपिक की 5000 मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीता था। वर्ष 2018 में ही उसने थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की 5000 रेस वॉकिंग में रजत जीता। जबकि पिछले साल दोहा में 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उसने 24वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सूरज मूल रूप से टिहरी के प्रतापनगर एवं हाल शिमला बाईपास देहरादून निवासी हैं। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. डीके सिंह के मुताबिक उत्तराखंड को अब तक दो स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। इससे पहले रुद्रपुर के निखिल भारती पेंचक सिलाट खेल के फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव


कड़ी मेहनत से मिली सफलता
राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज ने कहा, इस सफलता के लिए उसने सुबह-शाम कड़ी मेहनत की। वह पिछले एक महीने से पौड़ी में अपने कोच अनूप बिष्ट के निर्देशन में इसकी तैयारी कर रहे थे। उसने हर रोज सुबह तीन और शाम को दो से ढाई घंटे कड़ी मेहनत की। जबकि इससे पहले राष्ट्रीय कैंप में प्रशिक्षण लिया।

अगले साल ओलंपिक है सूरज का अगला लक्ष्य
सूरज पंवार ने कहा, राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब अगले साल उत्तराखंड में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी करुंगा। इसके अलावा अगले साल पेरिस में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेनो अलगा लक्ष्य है।

अंकिता ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह दौड़ चार मिनट 16 सेकेंड में पूरी की। अंकिता मूल रूप से पौड़ी के जहरीखाल ब्लॉक के मेरुड़ा गांव की रहने वाली है।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह के मुताबिक अंकिता ने अभी एक अन्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। एक नवंबर को उसकी पांच हजार मीटर की दौड़ है। इस दौड़ से एसोसिएशन को उससे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed