फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global investor conference Government will amend policy to increase investment in service sector Uttarakhand

Uttarakhand News: सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव

Mon, 30 Oct 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 सितंबर 2023 को प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी थी। नीति में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों की श्रेणी तय कर निवेश की सीमा तय की थी। पूंजी निवेश के आधार पर निवेशकों को 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Global investor conference Government will amend policy to increase investment in service sector Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नीति में संशोधन करेगी। जिसमें पर्यटन, आतिथ्य, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने पर प्रोत्साहन और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो में निवेशकों से भी सरकार को सेवा क्षेत्र नीति में प्रोत्साहन बढ़ाने के सुझाव मिले हैं।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हास्पिटल, होटल व रिजॉर्ट, वेलनेस और योगा सेंटर, उच्च शिक्षण संस्थान, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर, आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 सितंबर 2023 को प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी थी। नीति में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों की श्रेणी तय कर निवेश की सीमा तय की थी। पूंजी निवेश के आधार पर निवेशकों को 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: संकट में शनिधाम..14वीं शताब्दी में बने शनि मंदिर की दीवार दरकी, सड़ने लगी चिनाई में इस्तेमाल लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र के उद्योगों का 40 प्रतिशत योगदान है। सेवा क्षेत्र नीति में सरकार का अनुमान था कि 2030 से पहले राज्य 60 हजार करोड़ के निवेश को आकर्षित करेगा। साथ ही 2027 तक 45 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन निवेशकों ने सेवा क्षेत्र नीति में प्रोत्साहन बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके आधार पर सरकार नीति में संशोधन करने जा रही है। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय का कहना है सेवा क्षेत्र नीति में आंशिक संशोधन करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed