{"_id":"699c5e1f1f08fdf1e40e8180","slug":"national-clean-ganga-mission-approval-sought-from-the-central-government-for-projects-worth-rs-408-crore-dehradun-news-c-5-drn1043-907574-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन : 408 करोड़ की परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से मांगी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन : 408 करोड़ की परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से मांगी स्वीकृति
विज्ञापन
फोटो
-मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बैठक में रखे मुद्दे
-इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल व जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 408 करोड़ की परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से स्वीकृति देने का आग्रह किया। सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बैठक कर राज्य के मुद्दों को रखा।
मुख्यमंत्री ने 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों व नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। सीएम ने कुंभ मेला के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महा आयोजन में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिससे गंगा की निर्मलता, स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल व जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार का भी अनुरोध किया। इससे असिंचित भूमि की सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी उपलब्ध हो सकेगा और हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने का अनुमान है। साथ ही क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान भी होगा।