फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Bravery Award 2020: Recommendation of gallantry award to 12 year old Boy Sunny in Uttarakhand

उत्तराखंड:12 साल के सन्नी को वीरता पुरस्कार की सिफारिश, नदी में डूबते व्यक्ति को जान पर खेलकर बचाया था 

Tue, 11 Aug 2020 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Aug 2020 10:09 AM IST
सार

  • बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल कल्याण परिषद को भेजा पत्र
  • नौ अगस्त को नैनीताल के रामनगर में कोसी नदी में डूबते व्यक्ति को बचाया 

विज्ञापन
National Bravery Award 2020: Recommendation of gallantry award to 12 year old Boy Sunny in Uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नैनीताल जिले के रामनगर निवासी 12 साल के सन्नी को वीरता पुरस्कार देने की सिफारिश की है। आयोग की ओर से उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। 

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने परिषद के सचिव को पत्र भेज कर अवगत कराया कि नौ अगस्त 2020 को रामनगर में मोतीमहल के रवि कश्यप ने मानसिक तनाव के कारण बाईपास पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी थी। वहां मौजूद लोग उसे देखते रह गए। जबकि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्ष के सन्नी ने अपनी जान की परवाह न करने हुए नदी में डूबते रहे रवि कश्यप को बचा लिया। 
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष ने परिषद के सचिव को पत्र भेज का सन्नी की बहादुरी को देखते हुए वीरता पुरस्कार के लिए चयनित करने की सिफारिश की है। इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल से भी रिपोर्ट प्राप्त की जाए। आयोग ने परिषद से 15 दिन के भी कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed