VIDEO: इस कान्वेंट में नहीं होता राष्ट्रगान, प्रिंसिपल खुद नहीं सुना पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में एक स्कूल में राष्ट्रगान न होने को लेकर मचे हंगामे के बाद अब रुड़की के भी एक स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है। यही नहीं स्कूल के प्रिसिंपल से जब राष्ट्रगान के बारे में पूछा गया तो बताने के बावजूद वो सुना नहीं पाए। हिंदू संगठन और भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर देकर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविंद गौतम और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लगभग 40 लोग सुबह पहले जादूगर रोड स्थित सेंट एन्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन से राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ली।
बताया गया कि हर शनिवार को यहां राष्ट्रगान होता है। ऐसे में भाजपाइयों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन राष्ट्रगान कराने की मांग की। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इसके बाद भाजपाई मलकपुर चुंगी के समीप स्थित सेंट जोंस स्कूल पहुंचे।
बताने के बाद भी प्रिसिंपल ने सुनाया गलत राष्ट्रगान
यहां भी उन्होंने प्रधानाचार्य ओसी सैमुवल से राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि प्रिंसिपल को राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ही नहीं है। यही नहीं जनगण मन...बताने के बाद भी उन्होंने गलत राष्ट्रगान सुनाया।
इसके बाद बच्चों से राष्ट्रगान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। बताया कि आज तक स्कूल में राष्ट्रगान गाया ही नहीं गया। नाराज भाजपाइयों ने स्कूल परिसर में ही विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर स्कूल के खिलाफ तहरीर दी।
नीचे अगली स्लाइड में देखें वीडियो
प्रिंसिपल बोले, 'पर्चे पर लिख दो, कल से कराएंगे '
भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल सहित अन्य भाजपाइयों की ओर से दी गई तहरीर में स्कूल प्रबंधन पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रभक्तों की भावना को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सेंट जोंस स्कूल में राष्ट्रगान न होने के संबंध में जब भाजपाइयों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से पूछताछ तो उन्हें भी राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी नहीं थी। जब कार्यकर्ताओं ने इसपर नाराजगी जताई तो प्रिंसिपल बोले कि एक पर्चे पर लिखकर दो कल से हम राष्ट्रगान कराएंगे।
देखें वीडियो