फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nari niketan samwasini hot fashion designing certificate.

खोई बेटी को हाथों में सर्टिफिकेट देख, म्यामांर में गूंजा जय हिंद

Sun, 28 Feb 2016 12:27 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
nari niketan samwasini hot fashion designing certificate.

बेटियां चाहे किसी की भी हों, लेकिन हम भारतवासी अपने-पराये का भेद भूल उन्हें किस तरह सम्मान और अपनापन देते हैं, यह देखकर म्यांमार के लोग भाव विभोर हो गए।

विज्ञापन


तस्करों के हाथ लगने की खबर पाकर जिस बेटी को दोबारा देखने की उम्मीद ने दम तोड़ दिया था, उसी को मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ फैशन डिजाइनिंग का सर्टिफिकेट देख म्यांमार के लोगों के मुंह से बेसाख्ता जय हिंद निकल पड़ा। इसके बाद अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन के वॉट्स एप पर जय हिंद के मैसेज की बौछार होने लगी।
विज्ञापन


म्यांमार की इस लड़की को रुड़की पुलिस ने छह महीने पहले नारी निकेतन भेजा था। मानव तस्कर इस लड़की को म्यांमार से पकड़कर लाए थे। शुरुआत में खौफजदा रहने वाली इस बच्ची को जब दुलार मिला, तो वह न केवल बेखौफ हुई, बल्कि उसमें आत्मविश्वास जगा और दिल लगाकर पढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ सर्टिफिकेट लिए देख इस लड़की के घरवाले, गांववाले और आसपास के क्षेत्रों के लोग भारत का जयकारा लगा ही रहे थे, म्यांमार का मीडिया भी भारतीय मानवता का मुरीद हो गया। सोशल साइट्स पर लोगों ने उत्तराखंड और देशवासियों को नमन किया।

नारी निकेतन में संवासिनी को सिर्फ मानव तस्करी करने वाले दैत्यों से सुरक्षा और सिर छिपाने का ठौर नहीं दिया गया, बल्कि व्यावसायिक कोर्स कराकर उस लड़की को अपने पैरों पर खड़ा करा दिया गया।


बता दें कि मूक-बधिर संवासिनी प्रकरण का खुलासा होने के बाद नारी निकेतन में व्यवस्था सुधार के लिए अमर उजाला मुहिम ने शुरू की थी। उसके बाद नारी निके तन की संवासिनियों को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण पाने वालों में म्यांमार की यह लड़की भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed