{"_id":"431712b16a38abf6e10de4bb5811c566","slug":"narendra-modi-is-leader-of-corporate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपोरेट जगत के नेता हैं नरेंद्र मोदी: बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपोरेट जगत के नेता हैं नरेंद्र मोदी: बहुगुणा
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Fri, 11 Apr 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की बैठक में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नरेंद्र मोदी कारपोरेट जगत का नेता बताया। कहा कि चुनाव में भाजपा भारी धन बल का प्रयोग कर भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
राजा रानी को सम्मान दें, वोट कांग्रेस को
बहुगुणा ने कहा कि राजा-रानी को सम्मान दें, लेकिन वोट कांग्रेस को दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ साकेत को लोकसभा पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पढ़ें, दो माह पहले ही तय हो गया था रेणुका का नाम
विज्ञापन
टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी मनभेद भुलाकर काम करें। सबसे ज्याद फोकस उन बूथों पर किया जाए, जहां पूर्व में कांग्रेस कमजोर रही है।
पढ़ें, आखिर घरवाली ने ही संभाली मुख्यमंत्री की सीट
नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि 40 साल तक राज परिवार ने टिहरी का नेतृत्व किया। बावजूद विकास कार्यों की तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया।
साकेत ने साधा शाह पर निशाना
कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने कहा कि वर्तमान सांसद राज्य लक्ष्मी शाह ने डेढ़ साल के कार्यकाल में कभी जनता की समस्याओं को नहीं उठाया, जबकि मैने चुनाव हारने के बाद भी टिहरी लोकसभा क्षेत्र में करीब 15 सौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को शुरू करवाने के साथ हर वर्ग की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया।