फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra Modi honored lal singh

नरेंद्र मोदी को 'भाया' दून का लाल

Tue, 17 Sep 2013 04:38 PM IST
अमर उजाला, नवल किशोर यादव, डोईवाला
अमर उजाला, नवल किशोर यादव, डोईवाला Updated Tue, 17 Sep 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi honored lal singh

रोजगार के लिए कृषि को मुख्य साधन बनाने वाले युवाओं के लिए डोईवाला के लाल सिंह एक मिसाल हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनकी प्रशंसा करते नहीं थके।

विज्ञापन


गुजरात में आयोजित वाईब्रेंट गुजरात वैश्विक कृषि समिट-2013 में डोईवाला के युवा किसान को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया है। उन्होंने डोईवाला प्रखंड निवासी इस किसान से दून की कृषि संबंधी जानकारियां भी ली।
विज्ञापन


पढ़ें, मुख्यमंत्री आवास में पीएसी जवान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात सरकार की ओर से नौ और 10 सितंबर को गांधीनगर में देश के प्रगतिशील किसानों, बुद्धिजीवियों, नीति निर्धारकों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकविदों के वाईब्रेंट गुजरात वैश्विक कृषि समिट-2013 का आयोजन किया गया था। जिसमें डोईवाला ब्लॉक के मारखमग्रांट कुड़कावाला के किसान लाल सिंह को प्रतिभाग करने का अवसर मिला।

पढ़ें, नया ऑफरः नसबंदी कराओ जमीन पाओ!

समिट से लौटे लाल सिंह ने बताया कि समिट से उन्होंने खेती के नए गुर सीखे। उनके मुताबिक खेत में तीन हिस्से कर एक में अनाज, दूसरे में पौधरोपण और तीसरे में पशुपालन, मत्स्य और मुर्गीपालन का कार्य किया जा सकता है। जिससे कईदफा मौसम, बीमारी और अन्य कारणों से फसलों से होने वाली आर्थिक क्षति को कम किया जा सकता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed