फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi gift to nepal pm.

PM मोदी ने नेपाली पीएम को दी खास निशानी

Wed, 26 Nov 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Nov 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
narendra modi gift to nepal pm.

नेपाल में आयोजित सार्क सम्मेलन में शिरकत करने गए पीएम नरेंद्र मोदी अपने साथ महाबोधि वृक्ष का वंशज पौधा लेकर गए हैं। मंगलवार को पीएम ने बोधिवृक्ष के पौधे को भेंट किया। यह पौधा माया देवी मंदिर परिसर में लगाया जाएगा।

विज्ञापन

पौधे की देखरेख फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून के वैज्ञानिकों ने की है। नेपाल तक ले जाने की व्यवस्था भी इन्हीं की थी। अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में यह खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में महाबोधि के संरक्षण की जिम्मेदारी एफआरआई के वैज्ञानिकों को दी गई थी। वैज्ञानिकों ने विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके महाबोधि के वृक्ष को न केवल ठीक किया, बल्कि उसके वंशज भी तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह वैज्ञानिकों की एक टीम महाबोधि के वंशज पौधे को नेपाल के लिए तैयार करने को गया (बिहार) गई थी।

महाबोधि वृक्ष के अस्तित्व पर मंडराते संकट को देखते हुए वर्ष 2007 में इसके संरक्षण की जिम्मेदारी एफआरआई के वैज्ञानिकों को दी गई थी। सात साल में वैज्ञानिकों ने करीब 120 साल पुराने महाबोधिवृक्ष को एक नया रूप दिया है। इसके वंशज पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं।

यह है बोधिवृक्ष की खासियत

narendra modi gift to nepal pm.

बिहार के गया जिले में स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में एक पीपल का पेड़ है। माना जाता है कि 531 ईसा पूर्व में इसी पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। तब से इसे महाबोधि वृक्ष कहते हैं।

इसके कई वंशज पौधे दुनिया में हैं। इस कड़ी में एक और वंशज महाबोधि पौधा अब नेपाल जाएगा।

जनकपुर, लुंबिनी में सभाएं
सार्क सम्मेलन से पहले पीएम मोदी राजा जनक की नगरी जनकपुरी और महात्मा बुद्ध के जन्मस्थली लुंबिनी में दो आम सभाएं करेंगे। सार्क सम्मेलन के बाद लुंबिनी में पीएम मोदी नेपाल के पीएम सुशील कोईराला को वंशज महाबोधि पौधा भेंट करेंगे।

बोधि वृक्ष के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारे पास वर्ष 2015 तक है। नेपाल यात्रा के दौरान पीएम मोदी जो पौधा ले गए। उसे देखने और वहां तक ले जाने का इंतजाम हमारे साइंटिस्ट की टीम ने किया है। हम इसके सही पालन पोषण के लिए नेपाल को कुछ जानकारियां भी भिजवाएंगे।
- डॉ. एनएसके हर्ष, वरिष्ठ वैज्ञानिक, एफआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed