{"_id":"667f3fa728862cf84e0b8347","slug":"naraya-head-removed-from-post-after-having-three-children-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-444728-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन संतान होने पर नराया की प्रधान को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन संतान होने पर नराया की प्रधान को पद से हटाया
विज्ञापन
कालसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नराया की ग्राम प्रधान सुषमा को तीन संतान होने के कारण अयोग्य मानते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर प्रधान पद से हटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिसंबर 2022 में तत्कालीन प्रधान श्रीचंद के विरुद्ध ग्रामवासी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में थे। इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया गया था। उसके बाद तत्कालीन उप प्रधान सुषमा को प्रधान नियुक्त कर दिया गया था। पूर्व प्रधान श्रीचंद ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि सुषमा तीन संतान होने के कारण प्रधान पद के योग्य नहीं हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच करवाई। जांच अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह ने जांच के दौरान प्रधान सुषमा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल ने बताया कि तीन संतान होने के बाद भी प्रधान पद पर आसीन होने के आरोप की पुष्टि पर जिलाधिकारी ने सुषमा को पद से हटा दिया। बताया कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से शनिवार को प्रधान को आदेश की प्रति उपलब्ध करवाकर प्रभार वापस ले लिया जाएगा।