फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda raj jat on end

कैलास के लिए विदा हुई नंदा, छह खाडू गए साथ

Thu, 04 Sep 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
nanda raj jat on end

नंदा राजजात यात्रा में बुधवार को वह घड़ी आ गई, जब मां नंदा का 14 वर्ष का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। मां नंदा अब अपने पति परमेश्वर भगवान आशुतोष (शिव) की नगरी और अपनी ससुराल कैलास के लिए विदा हो गईं।

विज्ञापन


वैदिक अनुष्ठानों के बीच परंपरानुसार छोटा होमकुंड में पूजा-अर्चना के साथ चौसिंग्या खाडू को हिमालय के लिए विदा किया गया। करीब बारह हजार नंदा भक्त इस शुभ घड़ी के साक्षी बने।
विज्ञापन


त्रिशूली पर्वत की तलहटी पर स्थित इस पावन क्षेत्र में कुछ पलों के लिए भक्ति और उल्लास के माहौल ने हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं और हमेशा शांत रहने वाली वादियों को भी नंदा की स्तुति और जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ के डीआईजी संजय गुंज्याल और नौटी के ब्राह्मण सभी छह चौसिंग्या खाडुओं को कुछ दूरी तक भेजने भी गए। जबकि अन्य ब्राह्मण नंदा डोलियों के साथ लौट गए।

राजछंतोलियां छोटा होमकुंड में ही विसर्जित कर दी गई। दोपहर में करीब ढाई बजे यात्रा चंदनियाघाट पहुंच गई हैं, जबकि हजारों यात्री इससे पहले लाता कोपड़ी और जामुनडाली पहुंच गए।

वापसी के पहले पड़ाव चंदनियाघाट लौटी यात्रा

nanda raj jat on end

इससे पहले सुबह करीब 7.30 बजे यात्रा शिलासमुद्र से होमकुंड के लिए रवाना हुई। सिद्धपीठ कुरूड़ की मां भगवती की डोली की अगुवाई में राजछत्र, चौसिंग्या खाडू और यात्रा में शामिल अन्य देवी-देवताओं की छंतोलियां और निशान करीब 11-10 बजे छोटा होमकुंड पहुंचे।

यहां पर नौटी के राजगुरुओं ने शुभ मुहूर्त के अनुसार पूर्वाह्न 11.20 बजे पूजा शुरू की। राजगुरु दीपक नौटियाल, अतुल नौटियाल ने राजकुंवर परिवार के कुंवर तेजेंद्र सिंह के हाथों राजजात की मुख्य पूजा संपन्न कराई। विशेष पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ अनुष्ठान किया गया।

रिंगाल की छंतोलियों को मां नंदा को अर्पित कर होमकुंड में विसर्जित करते हुए प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। दोपहर 12 बजे नंदा की यात्रा के पथ प्रदर्शक चौसिंग्या खाडू की पीठ पर फंची (पोटली) बांधी गई।

इस फंची में देवी के मायके की समलौंण के साथ नंदा की स्वर्ण प्रतिमा, अन्य आभूषण, अनाज, मौसमी फल-फूल और सब्जी व अन्य जरूरी वस्तुओं बांधकर उसे कुछ आगे तक जाकर हिमालय के लिए नम आंखों से विदा किया गया। इस मौके पर कई नंदा भक्त भावुक हो गए।

यहां पर पीछे मुड़कर न देखने की परंपरा का निर्वहन करते हुए सिद्धपीठ कुरुड़ की भगवती की डोली के साथ राजजात यात्रा अन्य देवी-देवताओं के निशान के साथ चंदनियाघाट के लिए वापस हो गई।

पढ़ें, होमकुंड में कितने बजे क्या हुआ

nanda raj jat on end

सुबह- 7.30  शिला समुद्र से यात्रा प्रस्थान
सुबह- 11.10 यात्रा छोटा होमकुंड पहुंची
सुबह- 11.20  छोटा होमकुंड में हवन-पूजा
सुबह- 11.53  नंदा और शिव का पूजा संपन्न
दोपहर- 12.00 चौसिंग्या खाडू की कैलास विदाई
दोपहर- 12.05 यात्रा चंदनियाघाट के लिए रवाना

छोटा होमकुंड में ही हुई राजजात
कर्णप्रयाग। राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि पहले मुख्य होमकुंड में राजजात होनी थी। रास्ता दुर्गम होने से छोटा होमकुंड में ही इस बार भी पूजा का निर्णय लिया गया।

वर्ष 1987 और वर्ष 2000 में छोटा होमकुंड में ही राजजात की गई थी। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद पहली बार आयोजित नंदा की होमकुंड में हुई सफल यात्रा पर राजजात समिति सहित प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed