फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   namdhaari Confess relation with bjp leader.

नामधारी ने कबूले भाजपा के कई दिग्गजों के नाम, दो घंटे चली पूछताछ

Fri, 07 Oct 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 07 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
namdhaari Confess relation with bjp leader.
सुखदेव सिंह नामधारी तिहाड़ जेल में बंद है। - फोटो : AmarUjala

निर्मल विरक्त कुटिया को कब्जाने के प्रयास के आरोपी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी से बृहस्पतिवार जिला जेल में दो घंटे तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन


नामधारी ने कभी अपने साथी रहे प्रवीण यादव से अब कोई मतलब वास्ता न होने की बात की है और ये भी कहा कि उसने कुटिया की संपत्ति को खुर्द बुर्द नहीं होने दिया था। नामधारी ने भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से भी अपने संबंध कबूले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली की तिहाड़ जेल से नामधारी को बी वारंट पर हरिद्वार की कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने नामधारी को तीन दिन हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर उससे पूछताछ करने के आदेश दिए थे। मंगलवार से हरिद्वार जेल में कैद नामधारी से पूछताछ करने के लिए विवेचक अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ जेल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक पुलिस ने नामधारी से जुटाई जानकारी

namdhaari Confess relation with bjp leader.
police - फोटो : Bureau

करीब दो घंटे तक पुलिस ने नामधारी से निर्मल विरक्त कुटिया के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस सूत्रों की माने तो नामधारी का ये कहना था कि उसी के दखल के कारण संपत्ति खुर्द बुर्द नहीं हो पाई। न ही उसने कोई बैनामा कुटिया की भूमि का किया है बल्कि प्रवीण यादव ने ही बैनामे किए हैं। अब प्रवीण यादव से उसका कोई लेना देना नहीं है। विवेचक अनुज सिंह ने इतना बताया कि नामधारी के बयान दर्ज कर लिए गए है। 

ये है मामला
हरिद्वार। वर्ष 2009 में निर्मल विरक्त कुटिया के प्रबंधक रहे दिवंगत भगवंत सिंह ने इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर कनखल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि नामधारी, प्रवीण यादव, हरविंदर समेत अन्य आरोपियों ने उनका फर्जी त्यागपत्र तैयार कर एक नई ट्रस्ट बना ली थी और उसे बाकायदा पंजीकृत भी करा लिया था।

2011 में इस मुकदमे में चार्जशीट तैयार हुई लेकिन तब एसएसपी रहे केवल खुराना ने चार्जशीट रोक दी। फिर विवेचना हुई और चार्जशीट को एफआर में बदल दिया गया। वर्ष 2013 में एसएसपी रहे अरुण मोहन जोशी ने कोर्ट के आदेश पर एक बार फिर से फाइल खोली जो अब तक खुली हुई है और अब गिरफ्तारियों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed