{"_id":"5776ebb54f1c1b0b7279b8c7","slug":"namaz-of-alvida-juma-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमा पर रोजेदारों ने मांगी अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमा पर रोजेदारों ने मांगी अमन चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Jul 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
नमाज
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के आखिरी जुमा पर शहर की मसजिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मसजिदों के बाहर और छतों पर भी नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई। पेश इमामों ने जुमे की तकरीरों में रोजा, फितरा, जकात के संबंध में जानकारी दी। नमाज के बाद देश और दुनिया में खुशहाली, भाईचारे और अमन चैन की दुआ कराई गई।
विज्ञापन
ईद की खुशियों में सभी को शरीक करने की अपील की गई। एसएसपी सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी सिटी धीरेंद्र गुंज्याल और सभी थानों के इंस्पेक्टर सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था बनाए रखने को गश्त करते रहे।
विज्ञापन
दूसरों की तकलीफों को समझें लोग
जुमा तकरीरों में कहा गया कि रमजान के महीने के दौरान रोजेदारों में भूख, प्यास समेत हर तरह की सख्ती बर्दाश्त करने की आदत हो जाती है। रमजान का मकसद यह है कि लोग दूसरों की तकलीफों को समझें। लोग दूसरों की मदद अपने सामर्थ्य के अनुसार करते रहें जिससे कोई भी जीवन के लिए जरूरी चीजों से वंचित न रहे। लोग फितरा-जकात जरूर निकालें। पेश इमामों ने इसकी अहमियत बताई।
विज्ञापन
उलेमा ने बताया कि यदि आपका रिश्तेदार गरीब हो और वह शर्म की वजह से अपनी तकलीफ न बताता तो हो तो अन्य तरह से उसकी मदद करें। नेक-नीयती जरूरी है। फितरा ईद की नमाज से पहले दें। लोगों से कहा गया कि जिस तरह रमजान में इबादत की है उसी तरह पूरे साल करें। पलटन बाजार की जामा मसजिद में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी, मुस्लिम कालोनी पार्क वाली मसजिद में मुफ्ती सलीम, धामावाला में मुफ्ती हुजैफा, ईसी रोड़ पर कारी एहसान, सना मसजिद आजाद कालोनी में मुफ्ती वासिल, माजरा मसजिद में मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई।
ईद 6 या 7 को
पांच जुलाई को रमजान का 29वां रोजा होगा। इस दिन चांद दिखाई देने पर 6 तारीख को ईद मनाई जाएगी। चांद की तस्दीक न होने पर 7 जुलाई को ईद होगी।
ईद की नमाज का वक्त
-ईदगाह में सुबह 9:30 बजे नमाज
-मुस्लिम कालोनी पार्क में सुबह 9 बजे
-धामावाला मसिजद में सुबह 9 बजे
-रजा जामा मसजिद लोहिया नगर में सुबह 9 बजे
-शिया जामा मस्जिद करनपुर सुबह 10 बजे
किताब निहार-ए-शरीयत का विमोचन
अलविदा जुमे के मौके पर रजा जामा मसजिद लोहिया नगर में इमाम अहमद रजा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किताब निहार ए शरीयत का विमोचन किया गया। विमोचन नायब शहर काजी सुन्नी सैयद अशरफ हुसैन कादरी, मौलाना असलम कादरी, मौलाना फिरोज, हाजी अब्दुल हमीद, अयाद अंसारी आदि ने किया। नायब शहर काजी ने बताया कि किताब को पाकिस्तान के मौलाना इरफान मदनी ने उर्दू में लिखा है। ट्रस्ट ने इसका हिंदी में प्रकाशन कराया है। इस दौरान गरीबों और बेवाओं को ट्रस्ट की ओर से कपड़े और जरूरत का सामान दिया गया।
अमर उजाला हेल्पलाइन
किसी भी मसजिद में ईद की नमाज के वक्त, फितरा-जकात की जानकारी के लिए 9756327828 पर संपर्क करें। उलेमा से आपके सवालों के जवाब मालूम कर प्रकाशित किए जाएंगे।