फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   namami yamuna project

नमामि गंगे की तर्ज पर नमामि यमुने पर मुहर

Mon, 08 Aug 2016 08:29 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Aug 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
namami yamuna project
Narendra Modi

नमामि गंगे की तर्ज पर अब यमुना बेसिन को भी विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने नमामि यमुने परियोजना को नमामि गंगे के साथ जोड़ दिया है।

विज्ञापन


नमामि गंगे के लिए कार्य कर रही केंद्रीय निर्माण एजेंसी वेप्कॉस को ही नमामि यमुने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब दोनों परियोजनाएं साथ-साथ चलेंगी। वेप्कॉस ने यमुना बेसिन का सर्वे करके रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन


नमामि यमुने परियोजना के तहत यमुनोत्री धाम से इलाहाबाद (यूपी) तक यमुना बेसिन में कार्य किया जाएगा। बता दें कि नमामि गंगे परियोजना के फाइनल होने के बाद ‘अमर उजाला’ ने नमामि यमुने परियोजना का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केंद्र सरकार ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को नमामि यमुने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए थे। अब एफआरआई ने यमुना बेसिन में वनीकरण के संबंध में डीपीआर का काम शुरू कर दिया है।

केंद्र सरकार ने नमामि गंगे परियोजना के लिए कार्य कर रही केंद्रीय निर्माण एजेंसी वेप्कॉस को ही नमामि यमुने की भी जिम्मेदारी दे दी है। इसके बाद वेप्कॉस ने यमुनोत्री धाम, जानकी चट्टी आदि क्षेत्रों का सर्वे कर अपनी  रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। परियोजना के तहत यमुना के साथ इसकी सहयोगी नदियों के बेसिन में भी कार्य किया जाएगा।

उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली और हरियाणा में यमुना बेसिन को कवर करेगी

namami yamuna project
यमुना - फोटो : अमर उजाला

श्रीयमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल ने बताया कि वेप्कॉस के आला अधिकारियों ने यमुना बेसिन का निरीक्षण कर लिया है। परियोजना का बोर्ड भी लग गया है। जैसा कि बताया गया है, यह परियोजना उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली और हरियाणा में यमुना बेसिन को कवर करेगी।

नमामि यमुने परियोजना का साइट सर्वे पूरा हो गया है। रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। जैसे ही बजट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी, कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- सिद्धार्थ, प्रोजेक्ट इंजीनियर, वेप्कॉस

नमामि यमुने के संबंध में केंद्र सरकार का पत्र आ गया है। अभी नमामि गंगे की डीपीआर बनाने में लगे हैं। इसके फाइनल होते ही इस दिशा में काम शुरू कर देंगे।
- डा. ओमवीर सिंह, वरिष्ठ विज्ञानी वन अनुसंधान संस्थान

नमामि यमुने परियोजना - एक नजर
- आरती घाटों का निर्माण
- पुराने घाटों का पुनरुद्धार
- यमुना किनारे प्रतीक्षालय
- नए कुंडों का निर्माण होगा
- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे
- हाईटेक शौचालय बनेंगे
- यमुना बेसिन में वनीकरण
- तट बंधों का निर्माण होगा
- गांवों में कचरा डंपिंग जोन
यमुनोत्री से संगम इलाहाबाद तक यमुना की लंबाई 2450 किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed