फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Three Girls Selected for National swimming competition in delhi

नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए नैनीताल की तीन छात्राओं का चयन, नैनीझील में करती हैं तैराकी

Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Nainital Three Girls Selected for National swimming competition in delhi
- फोटो : फाइल फोटो

नैनीताल के आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की तीन छात्राओं का चयन राज्य की टीम से राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में होगी। दो छात्राएं सब जूनियर एवं एक छात्रा का जूनियर वर्ग में चयन हुआ है।

विज्ञापन


जीजीआईसी नैनीताल की कक्षा आठ की माही जोशी (12) बेक स्ट्रोक में 100, 200 मीटर में, कक्षा नौ की रितिका गैड़ा (14) बेक स्ट्रोक 50,100, 200 मीटर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जबकि जूनियर वर्ग में कक्षा नौ की मीनाक्षी आर्या (14) बेक स्ट्रोक में 50,100 और 200 मीटर में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। नेशनल तैराकी  दिल्ली के तालकटोरा तरणताल स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन


तीनों छात्राएं नैनीताल की नैनीझील में तैराकी करती हैं। माही, रितिका एवं मीनाक्षी ने बताया कि नैनीझील का पानी काफी ठंडा रहता है। दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में पानी गर्म होने के कारण वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल एवं शिक्षिकाओं ने तीनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed