Bageshwar Bypoll 2023: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पांच प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, आठ को मतगणना
{"_id":"64f622fffda1e4b9190ac6f7","slug":"bageshwar-bypoll-2023-voting-live-uttarakhand-assembly-by-election-voting-percentage-news-in-hindi-2023-09-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Bypoll 2023: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पांच प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, आठ को मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 05 Sep 2023 06:43 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Sep 2023 06:43 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Bageshwar Bypoll 2023 Voting Live News: बागेश्वर विधानसभा सीट बीते 26 अप्रैल को पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, आठ सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:41 PM, 05-Sep-2023
मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इसके साथ ही भाजपा-कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों का भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया है। अब आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि उपचुनाव में कुल 55.44% मतदान हुआ है। मतदान में कहीं से भी मतदान में कोई व्यवधान नहीं आया।
05:30 PM, 05-Sep-2023
पांच बजे के बाद भी लाइनों में लगे मतदाता
मतदान को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिख रहा है। मतदान शाम पांच बजे संपन्न होना था। लेकिन अभी भी मतदाता लाइनों में लगे हैं। शाम छह बजे तक मतदान संपन्न होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
03:07 PM, 05-Sep-2023
तीन बजे तक 45.50% हुआ मतदान
उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं मतदान अभी जारी है। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। दूरस्थ गावों से महिलाएं पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रही हैं।


01:08 PM, 05-Sep-2023
एक बजे तक 41.8% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।
12:58 PM, 05-Sep-2023
बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह
दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा।
10:55 AM, 05-Sep-2023
11 बजे तक 22.94% हुआ मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:25 AM, 05-Sep-2023
कुमाऊं आयुक्त ने किया निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया। वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एंड आईजी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।


09:19 AM, 05-Sep-2023
सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।


08:12 AM, 05-Sep-2023
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।
08:10 AM, 05-Sep-2023
ईवीएम पर लाइट पड़ने से दिक्कत
बूथ संख्या 181 व 182 में ईवीएम पर सीधे लाइट पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। टीम इस दिक्कत को दूर करने में जुटी है।