{"_id":"6512ba8548c8dbff9f0e7a75","slug":"nainital-news-dead-body-of-missing-minor-girl-found-in-rotten-condition-in-forest-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: जंगल से सड़ी-गली हालात में मिला लापता किशोरी का शव, पुताई की मिट्टी लेने निकली थी घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: जंगल से सड़ी-गली हालात में मिला लापता किशोरी का शव, पुताई की मिट्टी लेने निकली थी घर से
Tue, 26 Sep 2023 04:49 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Sep 2023 04:49 PM IST
सार
कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
किशोरी का शव मिला
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
ऋषिकेश कसीनो मामला: वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर पुलिस का छापा, डॉक्टर फरार
विज्ञापन
22 सितंबर को परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा। साथ ही परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।