फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: CM Pushkar singh Dhami reached suddenly Bhowali to meet spiritual guru Deepali

Nainital: कार्यक्रम के बाद अचानक बदला सीएम धामी का प्लान, आध्यात्मिक गुरु दीपाली से मिलने पहुंचे भवाली

Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/भवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/भवाली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट शिफ्ट करने का मामला प्रदेश की बड़ी न्याय की संस्था से जुड़ा है। न्यायाधीशों की राय समेत जन व प्रदेश हित के अनुरूप इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Nainital News: CM  Pushkar singh Dhami reached suddenly Bhowali to meet spiritual guru Deepali
नैनीताल में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को भवाली श्यामखेत में आध्यात्मिक गुरु दीपाली दुबे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। भाजपा कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए बाहर खड़े रहे। लोगों ने वाहन में बैठे सीएम को ज्ञापन सौंपे। वहां से सीएम हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए। सीएम बृहस्पतिवार को नैनीताल दौरे पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यायाधीशों की राय के साथ राज्य हित में हल होगा हाईकोर्ट प्रकरण : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट शिफ्ट करने का मामला प्रदेश की बड़ी न्याय की संस्था से जुड़ा है। न्यायाधीशों की राय समेत जन व प्रदेश हित के अनुरूप इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य अतिथि गृह में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि बलियानाला की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। डिजिटल फार्मिंग के क्षेत्र में भी प्रदेश में बेहतर कार्य की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश में किए जा रहे आयात को निर्यात में बदलने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। अंकिता हत्याकांड, उत्तरकाशी में दुराचार प्रकरण समेत अन्य के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने फ्लीट रोककर बलियानाले का निरीक्षण किया

कैलाखान से नैनीताल आते समय मुख्यमंत्री ने टूटा पहाड़ के समीप फ्लीट रोककर बलियानाला क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखा।उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से भी इसे लेकर बातचीत की। नगर के अस्तित्व की सुरक्षा के लिए इसके संरक्षण को जरूरी बताया। इधर, नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने शहर की आंतरिक सड़कें पालिका को हस्तांतरित होने और पालिका के पास अलग से कोई बजट न होने की बात कही। बताया कि इससे सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। उन्होंने डीएसबी बालिका छात्रावास के समीप भू-स्खलन की जानकारी भी दी। इस पर डीएम ने इसके लिए राशि अवमुक्त होने की बात कही। 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकार पहाड़ में प्रचलित परंपरागत खेती में आधुनिक तकनीकी ज्ञान को शामिल कर भूमि की उत्पादकता के साथ फसलों का उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं। आत्मनिर्भर प्राकृतिक किसान योजना के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
 मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य अतिथि गृह स्थित शैले कॉटेज से गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से संबंधित वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को प्राकृतिक दृष्टि से परंपरागत खेती के लिए उपयुक्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक कृषि के तहत आच्छादित किया गया है। 



राज्य में पांच करोड़ रुपये से प्राकृतिक कृषि नमामि गंगा कॉरिडोर को शुरू किया जा रहा है। इस योजना से गंगा तट पर पांच किमी की परिधि को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इसका अधिक से अधिक लाभ राज्य के किसानों को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed