गर्मियां आते ही नैनीताल में होटलों के 75 फीसदी होटल बुक, घूमने आना है तो जल्दी करा लें बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 मई से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। नैनीताल के होटलों में 60 से 90 प्रतिशत तक कमरे बुक हो गए हैं। इसका औसत 75 प्रतिशत है जबकि नगर में छोटे-बड़े कुल 550 होटल हैं। ऑनलाइन ट्रैवल एजेंटों (ओटीए) का भी इस बार खूब क्रेज देखा जा रहा है।
यहां हर साल सैकड़ों देशी, विदेशी पर्यटक आते हैं। सीजन के दौरान नगर के प्रतिष्ठित होटलों में कमरे नहीं मिल पाते। 30 जून तक यही स्थिति रहती है। इसलिए महीनों पहले से बुकिंग कराई जाती है।
इस सीजन के लिए भी होटल एसोसिएशन से जुड़े होटलों में एडवांस बुकिंग हो रही है। कई बार यहां कमरा न मिलने से पर्यटकों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। इस समस्या से बचने के लिए कई बार पर्यटकों को दस गुना कीमत देकर कमरा लेना पड़ा।
इससे बचने के लिए ही ओटीए को महत्व मिला है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि एसोसिएशन ओटीए का विरोध कर रही है। इसके बावजूद ओटीए ने नगर में सबसे ज्यादा कमरे बुक कराए हैं। होटल एसोसिएशन के सदस्य दिग्विजय सिंह बिष्ट बताते हैं कि अब ओटीए सीजन पर पर्यटकों को कमरे देगा।
अधिकतर पर्यटक रात को भी शहर में ही रुकना चाहते हैं। इसी कारण यहां होटलों में ओवरलोडिंग, अव्यवस्था हो जाती है जबकि आसपास के गांवों में खुले होटलों में रात बिताकर दिन में यहां घूमने का भी अच्छा विकल्प उपलब्ध है लेकिन अधिकतर पर्यटक इतना समायोजन नहीं कर पाते। इसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ता है।