{"_id":"5d3eaa298ebc3e6ca435eba3","slug":"nainital-high-court-mla-champion-did-not-get-relief-y-security-removed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीतालः भाजपा से निष्कासित विधायक प्रणव चैंपियन को इस मामले में नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीतालः भाजपा से निष्कासित विधायक प्रणव चैंपियन को इस मामले में नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत
Mon, 29 Jul 2019 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
कुंवर प्रणव
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
भाजपा से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को वाई प्लस सुरक्षा हटाये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने चैंपियन को एसएसपी हरिद्वार को प्रत्यावेदन देने और एसएसपी को इसे एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर न्यायमूर्ति आलोक सिंह एवं न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की खंडपीठ ने अपरिहार्य कारण से सुनवाई से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने मामला अन्य बेंच को रेफर कर दिया था। चैंपियन ने 25 साल से मिली वाई प्लस सुरक्षा हटाने को चुनौती दी थी। खानपुर के विधायक कुंवर प्रवण चैंपियन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें भाजपा से बाहर करने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है और उनके असलहे के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन