फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital high court judge help injured army man in uttarakhand

घायल फौजी के लिए 'भगवान' बनकर आए हाईकोर्ट के जज, खुद अस्पताल पहुंचकर कराया इलाज

Mon, 23 Apr 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 23 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Nainital high court judge help injured army man in uttarakhand
injured army man

सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायल फौजी के लिए हाईकोर्ट के जज उस वक्त भगवान से कम नहीं थे जब वे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। किलबरी के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में पिथौरागढ़ में तैनात सेना के एजूकेशन हवलदार निर्मल सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें सड़क पर गिरता देख वहां से गुजर रहे उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने कार रुकवाई और उनको अस्पताल पहुंचाया। अपने सामने उनका प्राथमिक उपचार कराया और फिर सीटी स्कैन के लिए अपनी कार से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भी ले गए।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति शर्मा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सैर के लिए निजी कार से किलबरी की ओर गए थे। तभी एमटीबी माउंटेन बाइकिंग  टीम के प्रतिभागी वहां से गुजरे। टीम में रूपनगर पंजाब निवासी हवलदार निर्मल सिंह (29) पुत्र छतर सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिलें आने पर कार सड़क किनारे खड़ी थी

Nainital high court judge help injured army man in uttarakhand
injured army man

वह पंगूट से नैनीताल की ओर आते समय सड़क किनारे खड़ी टैक्सी से टकराकर घायल हो गए। न्यायमूर्ति शर्मा निर्मल सिंह को गिरता देख कार से उतरकर मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने निर्मल सिंह को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए एसटीएच रेफर किया तो वह अपनी कार से उन्हें हल्द्वानी ले गए।

जिला चिकित्सालय में हाईकोर्ट के चिकित्सालय के एलपी ढौडियाल, जिला चिकित्सालय की पीएमएस डॉ. तारा आर्या, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. एमएस रावत ने घायल सैनिक का उपचार किया।  

साइकिलें आने पर कार सड़क किनारे खड़ी थी  
मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी कोतवाल बीसी मासीवाल ने बताया कि कार यूके 01 टीए 0772 अल्मोड़ा के ग्राम बेड़जूला शहर फाटक निवासी राजेंद्र सिंह नयाल की थी। इसे उसका रिश्ते का भाई मेहरोड़ा पट्टी निवासी धाम सिंह दानी चलाता है।

घटना के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी। तेज गति की वजह से साइकिल पर नियंत्रण न रख पाने की से साइकिलिस्ट हवलदार ही कार से टकरा गया था। मामले में पुलिस को तहरीर भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed