फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital: american corn coming from gujarat to tourists visiting here

नैनीताल: यहां आने वाले पर्यटकों को भा रहा गुजरात से आया अमेरिकन कॉर्न

Mon, 09 Mar 2020 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संदीप कुमार, अमर उजाला, नैनीताल
संदीप कुमार, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Mar 2020 03:51 PM IST
सार

  • मक्खन, चटनी से साथ मिलता है 30 से 40 रुपये में 

विज्ञापन
Nainital: american corn coming from gujarat to tourists visiting here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

नैनीताल में सैलानियों को गुजरात से मंगाए जा रहे भुट्टे का स्वाद खूब भा रहा है। यह भुट्टा नैनीताल में अमेरिकन कॉर्न के नाम से खूब बिक रहा है। इससे नगर और आसपास के 40 से अधिक परिवारों की रोजी रोटी चल रही है।

विज्ञापन


नैनीताल के पंत पार्क और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर से भुट्टे की कई दुकानें सज जाती हैं। इनमें भुट्टे को उबलते हुए पानी में पकाने के बाद उसमें मक्खन और चटनी लगाकर सैलानियों को दिया जाता है। अमेरिकन कॉर्न नामक इस भुट्टे की खेती मुख्य रूप से गुजरात में होती है।
विज्ञापन

 

अमेरिकन कॉर्न को खूब पसंद कर रहे पर्यटक

गुजरात से यह दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचता है, जहां से स्थानीय व्यापारी इसे मंगवाते हैं। भुट्टा विक्रेता बताते हैं कि पर्यटक अमेरिकन कॉर्न को खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी खूब मांग रहती है। आकार में बड़ा, नर्म और मीठा होने के कारण भुट्टा सभी को खूब भाता है। दुकानदारों के मुताबिक नैनीताल पहुंचने के बाद उन्हें एक भुट्टा करीब 15 से 25 रुपये तक का पड़ता है, जिसे वह 30 से 40 रुपये में बेचते हैं। 

पर्यटक अमेरिकन कॉर्न भुट्टा बहुत पसंद करते हैं। नैनीताल में भुट्टा बेचकर करीब 30 से 40 लोग परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। - सोनू जाटव स्थानीय दुकानदार

सालभर दिल्ली से भुट्टा मंगाया जाता है। पर्यटकों की मांग के हिसाब से उबले और आग में सेंके हुए भुट्टे बेचे जाते हैं। - छोटे लाल स्थानीय दुकानदार

पर्यटक इन भुट्टों को गर्म पानी में उबालकर नमक और नींबू लगाकर खाना पसंद करते हैं। एक सप्ताह में एक दुकानदार पर्यटकों की संख्या ठीक होने पर करीब 500 से 1000 भुट्टे बेच देता है। - अरुण जाटव, स्थानीय दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed