फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Accident News Car of tourists returning from Kainchi Dham to Haldwani fell into ditch Many Injured

Nainital Accident: कैंची धाम से दर्शन कर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीख पुकार

Tue, 19 Nov 2024 06:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

Nainital Accident News: पर्यटक कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी रोड में ज्योलीकोट के समीप नंबर एक मोड़ के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
Nainital Accident News Car of tourists returning from Kainchi Dham to Haldwani fell into ditch Many Injured
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में मंगलवार शाम को सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम से किच्छा वापस लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर ज्योलीकोट के नंबर एक मोड़ के पास खाई में गिर गई। कार खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी राजेश कार संख्या(यूके 04 एन 1626) से अपनी पत्नी, पुत्र, बहु व 14 वर्षीय बच्ची के साथ कैंची धाम से वापस लौट रहे थे। हल्द्वानी रोड में ज्योलीकोट के समीप नंबर एक मोड़ के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले वो संभल पाते उनकी कार खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


Dehradun Car Accident:  घायल की हालत में सुधार, बातों पर दे रहा प्रतिक्रिया...उस काली रात का सिद्धेश ही गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन


 

20 मिनट रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला

सूचना के बाद मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चालाया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि 100 फीट गहरी खाई में 20 मिनट तक रेस्क्यू चलाकर कार में सवार पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बताया कि कार में सवार लोगों को गुम चोट आई हैं। उपचार के लिए उनको निजी वाहन से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान प्रत्यक्ष दर्शी ज्योलीकोट निवासी सतीश टम्टा व स्थानीय युवक भी बचाव कार्य में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed