{"_id":"5da4d5428ebc3e93d96599ba","slug":"nagaland-upset-after-defeating-chandigarh-dehradun-news-drn3228590114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड ने चंडीगढ़ को हराकर किया उलटफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगालैंड ने चंडीगढ़ को हराकर किया उलटफेर
विज्ञापन
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में नगालैंड ने करीबी मुकाबले में चंडीगढ़ को एक विकेट से हराकर प्लेट ग्रुप में उलटफेर कर दिया है। अंतिम ओवर तक फंसे मैच में नगालैंड ने एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। चंडीगढ़ की हार से ग्रुप क्वालीफाइंग की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को हुए मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी की। नगालैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने चंडीगढ़ के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा 13, अर्जुन आजाद 25, उदय कौल 10, गौरव पुरी 8, प्रीत कमल शून्य, गुरिंदर सिंह 4 रन पर आउट हुए। जसकरनदीप सिंह और बिपुल शर्मा ने 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी निभाई, लेकिन जसकरनदीप 34 रन बनाकर आउट हुए। बिपुल ने एके कौशिक के साथ मिलकर भी स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। बिपुल 49 रन की पारी खेलकर अर्धशतक से एक रन से चूके। एके कौशिक ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अर्पित सिंह 7, श्रेष्ठ निरमोही शून्य पर आउट हुए। चंडीगढ़ ने 49.4 ओवर में 220 रन बनाए। इमलिवति 3, तहमीद 3, एसएस मुंडे 2, नगाहो, स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट लिए।
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगालैंड के शुरुआती विकेट पहले ही ओवर में गिर गए। दूसरे छोर से ओसशि ने क्रीज पर टिककर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन उनके सामने के बल्लेबाज आउट होते रहे। स्टुअर्ट बिन्नी ने ओसशि के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद बिन्नी भी 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओसशि ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत की संभावनाएं बरकरार रखीं। एसएस मुंडे ने भी 45 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ला दिया। अंतिम ओवरों में बराबर गेंदों पर बराबर रन की आवश्यकता थी और नगालैंड के हाथ में तीन विकेट थे। अंतिम ओवर तक फंसे मैच में नगालैंड ने जीत हासिल कर ली। इमलिवति ने 14, तहमीद ने 4, नगाहो ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की संभावनाएं खत्म
चंडीगढ़ के सात मैचों में 18 अंक हैं। अब अगर चंडीगढ़ अपने बाकी मैच जीत भी जाती है तो वह ग्रुप क्वालीफाई की स्थिति में नहीं है। क्योंकि पुडुचेरी व उत्तराखंड, चंडीगढ़ से मजबूत स्थिति में है। उत्तराखंड की संभावनाएं भी तभी बरकरार रहेंगी जब पुडुचेरी को असम के हाथों हार मिल जाए। तब भी उत्तराखंड को चंडीगढ़ के खिलाफ अंतिम मैच जीतना जरूरी होगा।