{"_id":"63d6d159f7235208d21ef8dc","slug":"na-na-news-c-5-drn1037-63267-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो स्टंट बाइकर्स मुचलका पाबंद, बाइक और कैमरे किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो स्टंट बाइकर्स मुचलका पाबंद, बाइक और कैमरे किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदेवता मार्ग और रायपुर स्टेडियम के पास यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सादे कपड़ों में तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने रविवार को मालदेवता और रायपुर स्टेडियम के पास दो स्टंट बाइकर्स को पकड़ लिया। उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/116 (मुचलका पाबंद) के तहत कार्रवाई की गई। दोनों की बाइक सीज कर कैमरों को जब्त कर लिया गया।
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि स्टंट बाइकिंग करने के बाद ब्लॉग पर वीडियो अपलोड करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। जानकारी मिली थी कि स्टंट बाइकर्स मालदेवता और रायपुर स्टेडियम रोड पर छुट्टी के दिन बाइक से स्टंट करते हैं। इससे मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों व अन्य वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पर रहा है।
ऐसे में रैश ड्राइविंग और यूट्यूबर पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में मालदेवता और महाराणा प्रताप स्टेडियम रोड की तरफ यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए। रविवार को सीपीयू की टीम ने मालदेवता रोड से दो स्टंट बाइकर्स को पकड़ कर उनके वाहन सीज कर दिए। स्टंट करते समय ये कैमरे से वीडियो भी बनाते हैं। उनके कैमरों को कब्जे में लेकर रिकॉर्डिंग साक्ष्य के लिए रखी गई है।