{"_id":"63d77ac3e0f7e950da4f2af4","slug":"na-dehradun-news-c-5-drn1037-62755-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मैगी प्वाइंट पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने मारा छापा, छात्रों के नशा करने की मिली थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मैगी प्वाइंट पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने मारा छापा, छात्रों के नशा करने की मिली थी शिकायत
Mon, 30 Jan 2023 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:35 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अपराध ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैगी प्वाइंट की दुकानों पर शराब, भांग व हुक्का का नशा किया जाता है। यहां पर स्कूल-काॅलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आते हैं। तत्काल टीम को भेजा गया और खोजी कुत्तों को साथ लेकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मैगी प्वाइंट की दुकानों पर शनिवार को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने छापा मारा। एएनटीएफ को यहां पर नशा करने की शिकायत मिली थी। इंस्पेक्टर रविंदर यादव के नेतृत्व में यह अभियान खोजी कुत्तों के साथ चलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैगी प्वाइंट की दुकानों पर शराब, भांग व हुक्का का नशा किया जाता है। यहां पर स्कूल-काॅलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आते हैं। सूचना पर तत्काल टीम को भेजा गया और खोजी कुत्तों को साथ लेकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: घरों पर लगे लाल निशान, प्रशासन की सूची में सब सुरक्षित, जुबां पर आया पीड़ितों का दर्द
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई नशा तो बरामद नहीं हुआ लेकिन दुकानदारों को निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि उन्होंने स्कूल-काॅलेज के छात्रों को बैठाकर नशा करवाया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी ने बताया कि इस दौरान उत्तरकाशी से आने वाले एक-एक वाहन को बारीकी से चेक किया गया। उत्तरकाशी से गांजे की तस्करी की संभावना को देखते हुए वाहन चेक किए गए। इनमें रोडवेज व जीएमओ की बसें और टैक्सियां शामिल थीं।