फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   My City ReporterDehradun. After the robbery at the Reliance

Dehradun News: लूट के बाद कई घंटे शहर में ही रुके थे बदमाश

Tue, 14 Nov 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
My City ReporterDehradun. After the robbery at the Reliance
Iतीन बजे के बाद बाइक से निकले, पुलिस को नहीं थी जानकारी
विज्ञापन

IIदून से सहसपुर तक बाइक और वहां से ई-रिक्शा से पहुंचे थे विकासनगरI

माई सिटी रिपोर्टरदेहरादून। रिलायंस शोरूम में डकैती के बाद बदमाश कई घंटे शहर में रुके रहे। करीब तीन बजे के बाद ही वह यहां से बाइक के जरिये सहसपुर पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़ने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा बुक किया और विकासनगर तक पहुंचे। फिर वहां से बस से हिमाचल की ओर भाग निकले।



सूत्रों के मुताबिक रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में नौ नवंबर को हुई डकैती पूरे प्लान के साथ की गई थी। बदमाशों को यह पता था कि दून में उस दिन वीवीआईपी कार्यक्रम है। लिहाजा पुलिस इस कार्यक्रम में रहेगी। उन्हें इस बात का एहसास भी था कि डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग करेगी। इसलिए वह सुबह दस से साढ़े दस बजे के बीच डकैती डालने के बाद करीब तीन बजे तक आराम से शहर में ही रहे।
विज्ञापन


पुलिस की नाकेबंदी कमजोर होने के बाद वह बाइक से सहसपुर तक पहुंचे। वहां बाइक छोड़ने के लिए बाद उन्होंने ई-रिक्शा बुक किया और विकासनगर तक पहुंचे। विकासनगर से फिर बस से हिमाचल की ओर भाग निकले। वहीं पुलिस बदमाशों को बॉर्डर इलाकों में ही ढूंढती रही। पुलिस को भी इस बात का एहसास नहीं था कि इतनी बड़ी डकैती डालने के बाद बदमाश शहर में ही रुके रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article