फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Youth and his associates attacked with sticks and rods after intruders barged into restaurant

मसूरी: रेस्टोरेंट में घुसकर युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Fri, 18 Sep 2026 10:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 18 Sep 2026 10:26 PM IST
सार

कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Mussoorie Youth and his associates attacked with sticks and rods after intruders barged into restaurant
रेस्टोरेंट में युवकों पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किंग्रेग स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ लोगों ने युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


निठारी कांड: कैसे सदाराम बन गया मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली? किराये पर लिया था चाय का खोखा, वहीं लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को मिली है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed