फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: Truck fell From Mall Road to Doon road two people including driver injured many vehicles damaged

Mussoorie: माल रोड धंसने से दून मार्ग पर गिरा ट्रक, चालक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 26 Apr 2023 06:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Apr 2023 06:09 PM IST
सार

Mussoorie Accident News: हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान टिहरी निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mussoorie: Truck fell From Mall Road to Doon road two people including driver injured many vehicles damaged
मसूरी माल रोड से नीचे गिरा ट्रक गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी शहर के मालरोड पर बुधवार शाम करीब चार बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर दून-मसूरी मार्ग पर गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य युवक को मामूली चोट आई है। इस हादसे की चपेट में एक स्कॉर्पियो वाहन भी आया, हालांकि इस वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


Nainital News: हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान
विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शी पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने बताया कि ट्रक में मलबा भरा था। जैसे ही ट्रक उनके रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा तो सड़क धंस गई और दशकों पुरानी पुलिया भी टूट गई। इससे ट्रक दून-मसूरी मार्ग पर आकर गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक रघुवीर सिंह (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह ग्राम घंंडियाला जिला टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उप जिला चिकित्सालय लंढौर की प्रभारी सीएमएस डाॅक्टर मीता श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे के कारण तीन स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mussoorie: Truck fell From Mall Road to Doon road two people including driver injured many vehicles damaged
मामल रोड से नीचे गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

उधर, स्कॉर्पियो स्वामी सभासद पंकज खत्री ने बताया कि जैसे ही उनका वाहन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पहुंचा, तभी मालरोड से ट्रक गिरकर उनके सामने आ गया। इसके कारण उनके वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक टायर फट गया। इस वाहन में सीपीडब्ल्यूडी के ईई, सहायक अभियंता, एक अन्य स्टाफ सवार थे जो घटना में बाल बाल बचे।

ट्रक में सवार दूसरे युवक रवि कठैत को मामूली चोट आई, जिसको उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि हादसे के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग को बड़े वाहनों के लिए कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। देर शाम करीब सात बजे ट्रक को हटाकर मार्ग को पूरी तरह से खोल दिया गया।

सड़क खुदी होने से लगा जाम

मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने बताया कि ट्रक चालक को जब घायल अवस्था में कैमल बैक से लाया गया, उस दौरान सड़क खुदी होने के कारण कैमल बैक में दीप होटल के पास ट्रैफिक जाम हो गया। इस पर स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को हाथ में उठाकर पिक्चर पैलेस चक पहुंचाया और टैक्सी से अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि जगह-जगह सड़कें खुदी होने के कारण आए दिन लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed